धर्मपुरा से चोरी गई ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद, तीन गिरफ्तार
सासाराम, जून 22 -- नोखा, एक संवाददाता। धर्मपुरा थाना क्षेत्र से चोरी गई ट्रैक्टर-ट्रॉली को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बरामद कर लिया है। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उनके निशानदेही पर अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार, विगत दिनों धर्मपुरा थाना से महज कुछ ही दूरी पर स्थित धर्मपुरा पंचायत की मुखिया मालती देवी तथा करगहर प्रखंड के जिला पार्षद महावीर साह के मकान के सामने खड़ी ट्रॉली सहित ट्रैक्टर अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई थी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया था और स्थानीय लोग पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाने लगे थे। यह भी पढ़ें- धर्मपुरा से चोरी गई ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद, तीन गिरफ्तार पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, काफी खोजबीन के बाद चोरी गई ट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.