छपरा, मार्च 12 -- मांझी। दाउदपुर थाना क्षेत्र के धर्मपुरा नहर के समीप गुरुवार को दाउदपुर थाना पुलिस ने 33.14 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त एक बाइक को भी जब्त कर लिया गया। हालांकि तस्कर मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। इस संबंध में अपर थानाध्यक्ष बिपुल कुमार ने बताया कि गुरुवार सुबह सूचना मिली थी कि नहर के रास्ते बाइक से शराब ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर धर्मपुरा नहर के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान एक बाइक सवार युवक को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर बाइक छोड़कर भाग निकला। बाद में बाइक की तलाशी लेने पर उससे लगभग 33.14 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस फरार तस्करों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। युवती अपहरण मामले में आरोपी युवक गि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.