धर्मपराण शांति देवी नहीं रहीं, कोनहारा में अंतिम संस्कार
हाजीपुर, जून 19 -- हाजीपुर। निज संवाददाता गोरौल प्रखंड के चकब्यास गांव निवासी बिन्देश्वरी प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी शांति देवी का बुधवार को निधन हो गया। वह लगभग 85 वर्ष की थीं। पिछले छह दिनों से मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। शांति देवी अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। धर्मपराण महिला के निधन की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों के साथ आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। उनका अंतिम संस्कार स्थानीय कोनहाराघाट पर रीति-रिवाजों के अनुसार किया गया। अंतिम संस्कार में उनके पुत्र मुकेश सिंह, राकेश सिंह, शशि सिंह, कुमुद सिंह, प्रमोद सिंह के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण व समाजेवी मौजूद रहे। शशि सिंह आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान के विज्ञापन विभाग में मुजफ्फरपुर में कार्यरत हैं। अमिताभ
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.