हरिद्वार, मार्च 2 -- हरिद्वार में सोमवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ होलिका दहन किया गया। शहर से देहात तक होली को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। गली-मोहल्लों में भोर से ही बच्चे-महिलाएं होलिका दहन स्थल पर जुटने लगे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि मांगी। चंद्र ग्रहण के कारण कई जगह निर्धारित समय के अनुसार पूजन के बाद ही होलिका दहन किया गया। शहर के मुख्य चौराहे समेत एक हजार से अधिक जगह होलिका जलाई गई। सोमवार सुबह से ही होलिका दहन स्थल पर महिलाओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। महिलाओं ने बताशे, जौ की बालियां, दूध और गंगाजल अर्पित कर विधि-विधान से पूजन किया। कई जगह अधिक भीड़ के कारण महिलाओं को अपनी बारी का इंतजार भी करना पड़ा। महिलाओं ने बताया कि होलिका दहन से पूर्व व्रत रखकर पूजा करने से बच्चों की दीर्घायु और परिवार की खुशहाली की क...