धर्मनगरी में हल्की बूंदाबांदी, तापमान में कमी से राहत
चित्रकूट, मई 4 -- चित्रकूट। धर्मनगरी चित्रकूट में सोमवार को सुबह से ही मौसम में बदलाव नजर आया। तेज हवाओं के साथ मुख्यालय व आसपास के इलाकों में हल्की बूंदाबांदी होने से तापमान में गिरावट आई है। जिसके चलते लोगों को गर्मी से मामूली तौर पर राहत भी मिली है। मौसम विभाग ने एक दिन पहले ही जिले में हल्की बारिश होने की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया था। एक दिन पहले रविवार को काफी तेज धूप निकली थी। लेकिन अगले ही दिन सोमवार को सुबह से मौसम में बदलाव देखने को मिला। आसमान में बादल छाए रहे। करीब 10 बजे हल्की बूंदाबांदी हुई। तेज हवाएं चलती रही। हालांकि मौसम विभाग ने हल्की बारिश के साथ तेज हवा, ओलावृष्टि आदि की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। सुबह हल्की बूंदाबांदी के बाद दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। कुछ देर के लिए हल्की धूप भी निकली। हल्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.