धर्मनगरी में रक्षामंत्री और सीएम का आना लगभग तय, तैयारियां शुरु
चित्रकूट, मई 5 -- चित्रकूट। भगवान राम की तपोभूमि धर्मनगरी चित्रकूट में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अगले सप्ताह आना लगभग तय माना जा रहा है। वह जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इसके साथ ही पहाड़ी के पास डिफेंस कॉरिडोर परिसर में भारत इलेक्ट्रानिक्स लि की इकाई का शिलान्यास भी करेंगे। रक्षामंत्री व मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारी शुरु कर दी है। आगामी 11 मई को दिव्यांग विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह होना है। जिसमें रक्षामंत्री व मुख्मयंत्री को आमंत्रित किया गया है। वहीं दूसरी ओर डिफेंस कॉरिडोर भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड की इकाई का शिलान्यास होना है। यह जिले के औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन के लिए मील का पत्थर साबित होगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.