धर्मनगरी में भीषण गर्मी से राहत, पारा 7.4 डिग्री गिरा
हरिद्वार, मई 31 -- हरिद्वार, संवाददाता। धर्मनगरी में रविवार को मौसम का मिजाज पूरे दिन बदलता रहा। कभी तेज बारिश तो कभी खिली धूप और फिर घने बादलों का दौर चलता रहा। हालांकि बारिश ने गर्मी से काफी हद तक राहत दिलाई। शनिवार देर रात शुरू हुई बारिश का सिलसिला रविवार सुबह तक जारी रहा। सुबह के समय हुई बारिश के कारण लोगों को भीगते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। करीब 11 बजे बारिश थमने पर धूप निकल आई, लेकिन यह राहत ज्यादा देर नहीं रही। दोपहर 12 बजे के आसपास फिर बादल घिर आए और बारिश शुरू हो गई, जो दोपहर दो बजे तक जारी रही। इसके बाद एक बार फिर धूप खिली, जबकि दिनभर आसमान में बादलों और धूप की आंख-मिचौली चलती रही। यह भी पढ़ें- धर्मनगरी में भीषण गर्मी से राहत, पारा 7.4 डिग्री गिरामौसम की स्थिति मौसम सुहावना होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली और दिन में ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.