चित्रकूट, मार्च 16 -- चित्रकूट, संवाददाता। धर्मनगरी चित्रकूट में जल्द ही स्विमिंग पुल का निर्माण होगा। यह सौगात पूरी होने के साथ यहां के मेधावियों को तैराकी के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। खनिज न्यास निधि से डीएम पुलकित गर्ग ने पांच करोड़ की धनराशि पहली किश्त के तौर पर आवंटित की है। स्विमिंग पुल का निर्माण स्पोर्ट्स स्टेडियम में कराया जाएगा। निर्माण को लेकर क्रीडाधिकारी स्विमिंग पुल की डिजाइन आदि की प्रक्रिया पूरी करने में जुटे है।करीब चार दशक तक दस्यु प्रभावित रहा यह क्षेत्र विकास के कई मायने में पिछड़ चुका है। इधर करीब एक दशक के भीतर दस्यु प्रभावित क्षेत्र में विकास की गति ने तेजी पकड़ी है। धर्मनगरी चित्रकूट में प्रदेश सरकार ने अब तक काफी सौगातें दी है। जिन जरुरतों का अभाव है, उनको भी धीरे-धीरे पूरा किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.