धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
हरिद्वार, जुलाई 1 -- हरिद्वार, संवाददाता। धर्मनगरी में बुधवार को मानसून की पहली बारिश लोगों के लिए आफत बन गई। इस दौरान सड़कों पर जलभराव होने से लोगों को आवाजाही में बड़ी परेशानी हुई। कई लोगों के वाहन सड़क पर जमा पानी में फंस कर खराब हो गए। जलभराव की वजह से भगत सिंह चौक पर वाहनों की आवाजाही डेढ़ घंटा बाधित रही। पुराना रानीपुर मोड़ पर जाम में फंस कर लोगों को दिक्कत हुई। पुराने औद्योगिक क्षेत्र, उत्तरी हरिद्वार की कई कालोनियों, मोतीचूर दूधाधारी मुख्य मार्ग और जगजीतपुर में टूटी सड़कों पर बारिश में कीचड़ बन गया। इस दौरान कीचड़ में लोग फिसल कर गिरने से चोटिल हो गए। आपदा प्रबंधन विभाग के आंकड़ों के अनुसार बुधवार को हरिद्वार में दो एमएम, लक्सर में आठ एमएम, रोशनाबाद में 22 एमएम और रुड़की में 19 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। यह भी पढ़ें- मानसून की पहली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.