हरिद्वार, मार्च 15 -- हरिद्वार में पर्वतीय समाज के लोगों ने रविवार को पूरे उत्साह के साथ फूलदेई लोक पर्व को मनाया। इस अवसर पर बच्चों ने घर-घर जाकर दहलीज पर फूल चढ़ाकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। सुबह से ही बच्चों की टोलियां हाथों में रंग-बिरंगे फूल, चावल और गुड़ लेकर गली-मोहल्लों में निकल पड़ीं। उन्होंने कई घरों की देहरी पर फूल डालकर पारंपरिक गीत गाए और मंगलकामनाएं कीं। लोगों ने बच्चों को आशीर्वाद के साथ गुड़, चावल और मिठाई भेंट की। पर्वतीय समाज के वरिष्ठ लोगों ने बताया कि फूलदेई उत्तराखंड का प्रमुख लोक पर्व है, जो चैत्र मास के आगमन पर मनाया जाता है। यह प्रकृति के प्रति आभार और नए मौसम के स्वागत का प्रतीक माना जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.