हरिद्वार, जून 8 -- शहर कोतवाली में शनिवार देर शाम सार्वजनिक स्थान पर शराब और हुक्का पी रहे नौ युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी युवक हरियाणा के बल्लभगढ़ (फरीदाबाद) के रहने वाले हैं। मौके पर ही इनका पुलिस अधिनियम के तहत चालान कर सख्त कार्रवाई की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि सर्वानंद तिराहा क्षेत्र, जो हाईवे के करीब है, वहां कुछ युवक सार्वजनिक स्थान पर हुक्का और शराब का सेवन कर रहे हैं। सूचना पर कोतवाली नगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और नौ युवकों को रंगे हाथ पकड़ लिया। सभी को खड़खड़ी चौकी लाया गया। चौकी प्रभारी सतेंद्र भंडारी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम विक्रम सिंह, सतवीर कुमार, चंद कुमार, नंदकिशोर, हेमराज, नरेंद्र, टेकचंद, राजवीर, विष्णु निवासीगण ग्राम सोतई, बल्लभगढ़, फरीदाबाद, हरियाणा बताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.