चित्रकूट, अप्रैल 11 -- चित्रकूट, संवाददाता। कलेक्ट्रेट सभागार में रानीपुर टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक डीएफओ प्रत्यूष कटियार की अगुवाई में जिला गंगा, पर्यावरण व वृक्षारोपण समिति की संयुक्त बैठक हुई। जिसमें तीनो समितियों के कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गई। उपनिदेशक ने निर्देश दिए कि सड़कों के किनारे कूड़े के ढेर न लगाए जाएं।उन्होंने कहा कि कूड़ा निस्तारण के लिए चिन्हित स्थलों एवं विकसित किए गए मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर्स का शत-प्रतिशत उपयोग किया जाए। वाल्मीकि आश्रम की स्वच्छता के लिए गठित विशेष समिति को सक्रिय कर त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। जिले की नदियों के पुनरोद्धार के संबंध में जानकारी लेते हुए उन्होंने तटवर्ती क्षेत्रों में सघन पौधरोपण पर बल दिया। जिला परियोजना प्रबंधक ने अवगत कराया कि नदियों के कायाकल्प की विस्तृत रिपोर्ट शासन को...