हरिद्वार, अप्रैल 18 -- धर्मनगरी में बढ़ती गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। दिन में तेज धूप के साथ चल रहीं गर्म हवाएं जनजीवन पर असर डाल रही हैं। शनिवार को इस साल पहली बार अधिकतम पारा 39 डिग्री के पार चला गया। आईआईटी कृषि मौसम वेधशाला के आंकड़ों के अनुसार शनिवार को अधिकतम पारा 39.5 डिग्री और न्यूनतम पारा 19.5 डिग्री दर्ज हुआ। शुक्रवार को अधिकतम पारा 36.5 डिग्री और न्यूनतम पारा 19.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। धूप की तपिश से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। दोपहर के समय बढ़ती गर्मी के बीच सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम हो गई है। यह भी पढ़ें- चटख धूप और गर्म हवाओं ने बढ़ाई मुश्किलें ,पारा 40 डिग्री पार जरूरी काम से जाने वाले लोग दिन में गर्मी से बचने के लिए कपड़े से मुंह ढाक कर और छाता लेकर सड़कों पर आवाजाही कर रहे है। वहीं, गर्मी बढ़ने के बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.