चित्रकूट, अगस्त 26 -- चित्रकूट, संवाददाता। भगवान राम की तपोभूमि धर्मनगरी चित्रकूट में झूला महोत्सव की धूम मची है। सावन माह में नागपंचमी से रक्षाबंधन तक इसकी धूम रहती है। प्रमुख मंदिरों में भगवान की भव्य झांकियां सजाई गई है। श्रद्धालु पहुंचकर भगवान को झूला झुला रहे है। सुबह से लेकर रात तक भजन-कीर्तनों का दौर चल रहा है। बाहर से आए कलाकार भव्य प्रस्तुतियां देकर अनूठी छटा बिखेर रहे है। कामदनाथ प्रमुख द्वार मंदिर में भगवान की भव्य झांकियां सजाई गई है। यहां पर सुबह से ही भगवान के दर्शन करने व झूला झुलाने के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे है। देर रात तक भजन-कीर्तन के साथ भगवान के जयकारे गूंज रहे है। रघुवीर मंदिर बड़ी गुफा जानकीकुंड में पांच दिवसीय श्रावण झूला उत्सव चल रहा है। विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्रामीण एवं लोक कलाकार युगल सरकार के समक्ष पारंपरिक झू...