चित्रकूट, मार्च 19 -- चित्रकूट। एसपी अरुण कुमार सिंह ने कर्वी कोतवाली क्षेत्र में एक सप्ताह के भीतर कई वारदातें सामने आने के बाद कानून व्यवस्था बिगड़ती देख प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी श्याम प्रताप पटेल को लाइन हाजिर कर दिया है। अभी उनकी जगह दूसरे को जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई है। पांच दिन पहले बांदा जिले के तिंदवारा गांव के मजरा जमुनी पुरवा निवासी करीब आधा दर्जन श्रद्धालुओं के साथ परिक्रमा मार्ग में लक्ष्मण पहाड़ी के पास शातिरों ने मारपीट कर लूट का प्रयास किया था। इस मामले में दो बाल अपचारियों समेत तीन लोग गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि कुछ लोग फरार चल रहे हैं। इसी घटना के दूसरे दिन एक महिला का मंगलसूत्र छीनकर शातिर भागा था, जिसे बाद में पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से अरहर के खेत में दबोच लिया था। इसी तरह दो दिन पहले ओवरलोड ट्रक को छोड़ने के नाम...