हरिद्वार, मार्च 26 -- धर्मनगरी में धूप ने गर्मी का असर बढ़ा दिया है। लगातार बढ़ते तापमान के चलते शहर में ठंड लगभग खत्म हो गई है और तपिश में इजाफा हो रहा है। इसका सीधा असर पारे पर भी दिख रहा है। गुरुवार को इस साल पहली बार अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा। आईआईटी की कृषि मौसम वेधशाला के अनुसार, गुरुवार को अधिकतम तापमान करीब 33.5 और न्यूनतम करीब 17 डिग्री तक सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले बुधवार को अधिकतम तापमान 30.5 और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस था। इस तरह एक ही दिन में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री और न्यूनतम में दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।किसानों को सिंचाई की सलाहमौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में मौसम शुष्क बना रहेगा। दिन के समय करीब आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.