हरिद्वार, फरवरी 28 -- धर्मनगरी में बढ़ती तपिश के बीच शनिवार को इस सीजन में पहली बार अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा। आईआईटी रुड़की की कृषि मौसम वेधशाला के अनुसार, शनिवार को अधिकतम तापमान 30.5 और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28.5 और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस था। यानी एक ही दिन में अधिकतम तापमान में दो डिग्री और न्यूनतम में एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, चार मार्च तक मौसम शुष्क रहेगा। दिन के समय लगभग सात किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने किसानों को गेहूं, जौ, गन्ना, चना, सरसों और टमाटर जैसी फसलों की सिंचाई और आवश्यकतानुसार कीटनाशकों के प्रयोग की सलाह दी है। शहर में दिन के साथ-साथ शाम और रात में भी हल्की गर्माहट महसूस की जा रही है।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.