धर्मनगरी की सड़कों और गलियों में जमा मलबा, चल रही साफ-सफाई
चित्रकूट, अगस्त 31 -- चित्रकूट/सीतापुर, संवाददाता।धर्मनगरी चित्रकूट में दो दिन पहले मंदाकिनी में आई प्रलयकारी बाढ़ से हुई बर्बादी का मंजर हर गली और सड़कों पर नजर आ रहा है। लगातार दो दिन से चल रही साफ-सफाई के बाद अभी पूरी तरह मलबा नहीं हट पाया है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में हालत बद से बदतर नजर आ रहे है। गलियों में लबालब भरे मलबे से निकलना मुश्किल हो रहा है। लोग घरों में कैद होकर रह गए है। यूपी-एमपी के अधिकारी रात-दिन राहत कार्य में लगे है। हर जगह से मलबा हटाकर सफाई में टीमें जुटी है। यह भी पढ़ें- जख्म अभी भरे नहीं, हिलोरे मार फिर दर्द बढ़ा रही मंदाकिनीप्रलयकारी बाढ़ का मंजर शनिवार को आई प्रलयकारी बाढ़ ने चित्रकूट के यूपी-एमपी क्षेत्र में तबाही मचाई थी। जिसमें मंदाकिनी में बना नयागांव पुल बह गया। इसके अलावा कई अन्य पुल क्षतिग्रस्त हो गए। मठ-मंदिरों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.