धर्मनगरी की गलियों में दुश्वारियां, लोगों की आफत
चित्रकूट, सितम्बर 2 -- चित्रकूट, संवाददाता। पिछले पांच दिन से मंदाकिनी की बाढ़ से तबाह धर्मनगरी के लोगों की हालत खराब हो गई है। गलियों से लेकर जलमग्न हो चुके मकानों में बाढ़ के दौरान मलबा भर गया है। लोग घरों तक पहुंच भी नहीं पा रहे है। रोजाना बारिश के साथ ही मंदाकिनी का जलस्तर बढ़ने से मकानों में पानी भर रहा है। जिससे लोग घरों से मलबा भी नहीं हटा पा रहे है। मंदाकिनी में आई बाढ़ से रामघाट में करीब दो सौ दुकानें पांच दिन से जलमग्न है। इसके साथ ही करीब एक सैकड़ा मकानों में पानी भर गया। दुकानों व मकानों के भीतर रखी सामग्री बर्बाद हो चुकी है। यह भी पढ़ें- मंदाकिनी की लहरों में पांच दिन से धर्मनगरी मंदाकिनी की बाढ़ से मलबा भी घरों-दुकानों में भर गया है। प्रभावित लोग नदी का जलस्तर कम होने का इंतजार कर रहे है। ताकि वह दुकानों व मकानों में जाकर मलबे को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.