गंगापार, जनवरी 22 -- विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के तत्वावधान में धर्मजागरण यज्ञ के तहत शोभायात्रा व सम्मान कार्यक्रम सम्राट अमन मौर्या विहिप की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि स्वामी राज कुमारा नन्द, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य अभिषेक यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख सुधीर मौर्य, मानवेंद्र सिंह, डा अवधेश मौर्या रहे। इस दौरान अभिषेक यादव व सुधीर मौर्या ने दिनेश मौर्या के पुनः प्राप्त जन्मोत्सव पर प्रकाश डालते हुए लोगों को जागरूक किया। उसके बाद शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों की संख्या में बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने मरखामऊ डिहवा से होते हुए मरखामऊ स्थित हनुमान मंदिर पर समापन किया गया। इस दौरान अशोक कुमार केसरवानी, संदीप, मिथलेश आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.