धर्मचारिका यात्रा का शुभारंभ 20 जुलाई को
वाराणसी, जुलाई 19 -- सारनाथ (वाराणसी), हिन्दुस्तान संवाद। भगवान बुद्ध के उपदेशों को जनजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 9 दिवसीय बौद्ध भिक्षु धर्मचारिका यात्रा 20 जुलाई को सारनाथ स्थित धम्म शिक्षण केंद्र से निकाली जाएगी। इस यात्रा का नेतृत्व शिक्षण केंद्र के प्रभारी भिक्षु चन्दिमा करेंगे। उन्होंने बताया कि 20 जुलाई को सुबह बौद्ध धर्मचारिका यात्रा का पहला पड़ाव तथागत पब्लिक स्कूल चांदमारी होगा। यहां पर बौद्ध भिक्षु अध्ययन अध्यापन के साथ धम्म देशना के तहत भगवान बुद्ध के उपदेशों के बारे में स्थानीय लोगों को बताएंगे। यह यात्रा शिवपुरी वाटिका शिवपुर, गौतमबुद्ध इंटर कालेज लोहता, बीएलडब्ल्यू, सिर गोवर्धन (रविदास मंदिर), संत कबीर प्राकट्य लहरतारा, अशोका इंस्टीट्यूट पहाड़िया, होते हुए 28 जुलाई को थाई बौद्ध विहार सारनाथ पहुचेंगे। उसके बाद 29 जुलाई को द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.