बदायूं, फरवरी 25 -- बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव वनबेहटा स्थित शिव मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन कथावाचक यतेंद्र ठाकुर महाराज ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने पूतना उद्धार, माटी खाने की लीला और गिरिराज पूजन के प्रसंग सुनाते हुए बताया कि परमात्मा केवल सच्चे प्रेम से ही प्राप्त होते हैं। महाराज ने इंद्र के अहंकार मर्दन की कथा के माध्यम से युवाओं को अहंकार त्यागने और गौसेवा, गायत्री मंत्र व गीता पाठ को जीवन में अपनाने की सीख दी। उन्होंने आह्वान किया कि आने वाली पीढ़ी को संस्कारित बनाने के लिए रामायण और भागवत जैसे धर्मग्रंथों का अध्ययन अनिवार्य है। इस अवसर पर रनवीर सिंह चौहान, यादराम शाक्य और विजय कश्यप समेत अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.