धर्मगुरु पर टिप्पणी मामले में प्रदर्शन
गाज़ियाबाद, जून 25 -- ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। अल्पसंख्यक कांग्रेस ने धर्मगुरु के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी को लेकर एक महिला के खिलाफ गुरुवार को टीला मोड़ थाने के बाहर प्रदर्शन किया। साथ ही उनके खिलाफ तहरीर दी है। संगठन के प्रदेश महासचिव अकबर चौधरी ने बताया कि हमारे धर्मगुरु को लेकर एक महिला ने अपमानजनक टिप्पणी की है। इससे लोगों में रोष है। उन्होंने सोशल मीडिया पर चल रही इस टिप्पणी को हटवाने की मांग की। साथ ही कहा कि महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए। इस दौरान सुनील शर्मा, गुलफाम चौधरी, सोहेल सैफी, इमरान चौधरी, शमशेर सैफी, आदि मौजूद रहे। सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.