लखनऊ, अगस्त 25 -- सआदतगंज में धर्मगुरु पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पुलिस ने तीन नामजद समेत ढाई सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि आरोपियों ने जुलूस निकालकर नारेबाजी की और खुद वीडियो बनाकर वायरल किया। वजीरबाग निवासी हाफिज मुहम्मद जैद एक मदरसे के संचालक हैं। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोमवार को उन्होंने इंस्टाग्राम व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सुन्नी समुदाय के एक पक्ष के धर्मगुरु के खिलाफ आपत्तिजनक कई वीडियो देखे। वीडियो वायरल होने से समुदाय में आक्रोश फैल गया। तहरीर के मुताबिक, रविवार रात बुनियादबाग में कश्मीरी मोहल्ला निवासी जिया हसन, मुफ्तीगंज के हैदर अली और वजीरबाग के रहने वाले साहिल ने सहाबा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करते हुए नारेबाजी की। इसके बाद टापे वाली गली...