धर्मगुरु की गिरफ्तारी पर एआईएमआईएम ने उठाए सवाल
पूर्णिया, अप्रैल 3 -- अमौर, एक संवाददाता।अमौर विधायक सह एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल ईमान के नेतृत्व में पटना स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इसमें पार्टी के सभी विधायकों ने सीमांचल के इस्लामिक स्कॉलर मौलाना अब्दुल्ला सालिम चतुर्वेदी की गिरफ्तारी को गैरकानूनी और अमानवीय बताया। पार्टी ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा बिना स्थानीय पुलिस को सूचना दिए और बिना ट्रांजिट रिमांड के मौलाना को दूसरे राज्य ले जाया गया जो न्यायसंगत नहीं है। एआईएमआईएम ने इस मामले को लेकर मानवाधिकार आयोग को पत्र भेजकर पूरे घटनाक्रम की जांच और दोषी पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.