धर्मगंज हटिया से बाइक चोरी का मामला दर्ज
अररिया, मई 31 -- ंपलासी (ए.सं)। प्रखंड क्षेत्र के धर्मगंज हटिया सब्जी खरीदने गये युवक की बाइक चोरी कर लिये जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में बाइक मालिक अजय कुमार विश्वास द्वारा पलासी थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है। घटना बीते 26 मई की शाम बतायी गयी है। दर्ज मामले में पीड़ित ने बताया कि 26 मई की शाम करीब सात बजे उनका बेटा सब्जी खरीदने बाइक से धर्मगंज हटिया गया था। इस क्रम में एक दुकान के बगल में बाइक खड़ी कर सब्जी लेने चला गया। करीब 15 मिनट बाद वापस लौटा, तो बाइक गायब था। काफी खोजबीन के बाद भी अब तक बाइक का पता नहीं चल पाया है। यह भी पढ़ें- धर्मगंज हटिया से बाइक चोरी का मामला दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.