धर्मकोड और अधिकारों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान
रांची, जून 11 -- रांची, वरीय संवाददाता। आदिवासी छात्र संघ, राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा (भारत) और सरना धर्म सोतो: समिति (खूंटी) ने गुरुवार को रांची प्रेस क्लब में एक संयुक्त प्रेसवार्ता की। इसमें आदिवासी समाज के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए पूरे झारखंड में चरणबद्ध आंदोलन चलाने की घोषणा की गई। संगठनों की मुख्य मांगों में प्रस्तावित परिसीमन प्रक्रिया में अनुसूचित जनजातियों के राजनीतिक प्रतिनिधित्व की पूर्ण सुरक्षा, जनगणना में पृथक सरना धर्मकोड लागू करना, पांचवीं अनुसूची के प्रावधानों का सख्ती से पालन और पेसा कानून का प्रभावी क्रियान्वयन शामिल है। नेताओं ने स्पष्ट किया कि आरक्षित सीटों और राजनीतिक अधिकारों में किसी भी तरह की कटौती बर्दाश्त नहीं की जाएगी।आंदोलन के प्रथम चरण में ज्ञापन सौंपा जाएगा, जबकि दूसरे चरण में जन-जागरण अभियान और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.