धर्मकॉलम और परिसीमन पर कार्यशाला 27 को
रांची, सितम्बर 25 -- रांची। आदिवासी धर्मकॉलम, परिसीमन सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा के लिए 27 सितंबर को रांची के पुराना विधायक क्लब हॉल में एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन होगा। राष्ट्रीय आदिवासी समन्वय समिति भारत के कोर कमेटी सदस्य व पूर्व मंत्री देवकुमार धान ने बताया कि कार्यक्रम में देशभर से 32 जनजातियों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। इस दौरान 15 करोड़ आदिवासियों द्वारा धर्मकॉलम दर्ज कराने के राष्ट्रव्यापी अभियान तथा झारखंड में परिसीमन से आदिवासियों की संभावित आठ सीटें घटने के विरोध में भावी रणनीति बनाई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.