मुजफ्फर नगर, अप्रैल 16 -- छपार। दिल्ली देहरादून नेशनल हाईवे पर स्थित धर्मकांटे से अज्ञात बदमाश रोड सैल चोरी कर ले गए। घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। गांव छपार निवासी इसराइल पुत्र शमशाद ने घटना के संबंध में तहरीर दी है, जिसमें उसने बताया कि उसका गांव में जयभगवान पुर कट के सामने कोहूनूर धर्म कान्टे के नाम से कांटा है। मंगलवार देर रात में कार सवार बदमाश धर्म से रोड सैल सहित लाखों का सामान चोरी कर ले। वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई है। बुधवार को सुबह कांटा संचालक को चोरी की जानकारी हुई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पडताल की। पुलिस बदमाशों की तलाश में लगी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.