गाज़ियाबाद, मई 4 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। स्वाट टीम अपराध शाखा ने निर्माण स्थलों से सरिया चोरी करने वाले गिरोह के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर कंपनियों को चूना लगा रहा था। पुलिस अब तक इस गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में चोरी का सरिया व उपकरण बरामद कर चुकी है। एडीसीपी क्राइम पीयूष सिंह ने बताया कि आठ फरवरी 2026 को आदित्य वर्ल्ड सिटी स्थित आदित्य कुटुंबकम परियोजना में सरिया चोरी का मामला सामने आया था। प्रारंभिक जांच में यह साधारण चोरी लग रही थी, लेकिन जब तकनीकी जांच की गई तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। निर्माण स्थल पर लगे कंप्यूटरीकृत धर्मकांटे के साथ छेड़छाड़ कर इलेक्ट्रॉनिक चिप फिट की गई थी, जिससे वजन कम दिखाया जाता था। इसी हेराफेरी के जरिए ट्रकों में लदा सरिया का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.