लखनऊ, फरवरी 27 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट द्वारा रोक लगाए जाने को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने धर्म, सत्य और सनातनियों की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि अदालत ने संविधान और विधि के अनुरूप निष्पक्ष निर्णय देकर लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की है। सरकार की साजिश के तहत पूज्य शंकराचार्य को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। भगवान शंकराचार्य का अपमान पूरे सनातन धर्म का अपमान है। शंकराचार्य भगवान के स्वरूप हैं और उनके सम्मान से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ कदापि स्वीकार्य नहीं है। कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे पर तथ्य और प्रमाण के साथ शंकराचार्य के साथ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.