धर्म, मर्यादा और जीवन जीने का सही मार्ग खोजना हो तो तुलसीदास को पढ़ें
आरा, अगस्त 19 -- -शहर के बड़ी मठिया और वीकेएसयू पीजी हिन्दी विभाग में हुआ कार्यक्रम आरा, निज प्रतिनिधि। गोस्वामी तुलसीदास की जयंती पर शहर समेत जिले भर में कई जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। शहर के बड़ी मठिया और वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के पीजी हिन्दी विभाग ने कार्यक्रम कर गोस्वामी तुलसीदास को याद किया। बड़ी मठिया में संत गोस्वामी तुलसीदास की जयंती बड़ी मठिया के सभागार में मनाई गई। अध्यक्षता महंत रामकिंकर दास ने की और उद्घाटन भोजपुर जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष व वीकेएसयू के सीनेटर प्रो. बलिराज ठाकुर ने किया। अपने उद्घाटन भाषण में प्रो. बलिराज ठाकुर ने कहा कि तुलसीदास का अवतार एक चमत्कार था। धर्म, मर्यादा और जीवन जीने की सही मार्ग खोजना हो, तो तुलसीदास को पढ़कर देखें। उनके शब्द हथियार थे, जिससे निराश समाज को ताकत मिली और वह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.