रुडकी, मार्च 27 -- भगवानपुर, संवाददाता। क्वांटम विश्वविद्यालय में आयोजित वार्षिकोत्सव धरोहर 2026 का भव्य शुभारंभ उत्साह और गरिमा के साथ हुआ। परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा, डीएम मयूर दीक्षित और मां शाकुंभरी राज्य विश्वविद्यालय सहारनपुर की कुलपति प्रो. विमला बाई विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कुलपति प्रो. डॉ. विवेक कुमार ने अतिथियों का स्वागत कर कहा कि धरोहर विद्यार्थियों की प्रतिभा, संस्कृति और नवाचार को मंच प्रदान करने वाला आयोजन है। मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि इस प्रकार के उत्सव युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देते हैं और क्वांटम विश्वविद्यालय के विद्यार्थी हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.