दरभंगा, मई 18 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। चंद्रधारी संग्रहालय एवं महाराजा लक्ष्मीश्वर सिंह संग्रहालय में विश्व संग्रहालय दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं को संग्रहालय के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आओ चलें संग्रहालय की ओर विषयक एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता लनामिवि के पुरातत्व विषय के शोधार्थी मुरारी कुमार झा ने संग्रहालय का सामाजिक उत्थान में भूमिका, चंद्रधारी संग्रहालय एवं महाराजा लक्ष्मीश्वर सिंह संग्रहालय का परिचय, धरोहर का परिचय, विद्यार्थियों के लिए संग्रहालय, पुरातत्त्व, पर्यटन, संरक्षण, शोध, प्रकाशन आदि जैसे क्षेत्रों में भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने मिथिला क्षेत्र की पुराता्त्विवक एवं सांस्कृतिक विरासत का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों से अपने आसपास की धरोहरों के संरक्षण के प...