धरोहरों के डिजिटलीकरण से शोध, अध्ययन एवं सांस्कृतिक विकास को मिलेगी नई दिशा
पूर्णिया, मई 14 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। भारत सरकार एवं बिहार सरकार द्वारा पारंपरिक भारतीय ज्ञान, कला, संस्कृति एवं हस्तलिखित पांडुलिपियों के संरक्षण, डिजिटलीकरण और संवर्धन हेतु चलाए जा रहे ज्ञान भारतम् मिशन के अंतर्गत पूर्णिया जिला प्रशासन द्वारा आमजनों से सहयोग एवं सहभागिता की अपील की गई है। यह भी पढ़ें- जिले की सांस्कृतिक धरोहर बचायें जिलेवासी- डीएमआमजनों से अपील जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जिले में ऐसे सभी व्यक्तियों, संस्थानों, मंदिरों, मठों, पुस्तकालयों, शिक्षण संस्थानों एवं सामाजिक संगठनों से अनुरोध किया गया है कि जिनके पास प्राचीन पांडुलिपियां, हस्तलिखित दस्तावेज, धार्मिक ग्रंथ, ताड़पत्र, भोजपत्र, पुराने पत्र, दुर्लभ पुस्तकें अथवा अन्य सांस्कृतिक धरोहर सुरक्षित हैं, वे उनके संरक्षण एवं डिजिटलीकरण के लिए आगे आएं।महत्वपूर्ण प्रय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.