धरोहरों का संरक्षण केवल जिम्मेदारी ही नहीं, सांस्कृतिक विरासत के प्रति कर्तव्य भी: डॉ. भैरव
बेगुसराय, अप्रैल 12 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज (इंटैक) बिहार चैप्टर एवं भारद्वाज गुरुकुल पन्हास की ओर से रविवार को बेगूसराय की विरासत विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। भारद्वाज गुरुकुल में हुए कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं सभी मूर्त व अमूर्त धरोहरों के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा संगठित प्रयासों की दिशा तय करना था। कार्यक्रम का उद्घाटन इंटैक के राज्य समन्वयक डॉ. भैरव लाल दास, हैरिटेज एक्सपर्ट डॉ. शिवकुमार मिश्र, जिला संस्कृति अधिकारी श्याम कुमार सहनी एवं आयोजक शिवप्रकाश भारद्वाज ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। अध्यक्षता अवकाश प्राप्त शिक्षक डॉ. भगवान प्रसाद सिन्हा ने की,जबकि संचालन राजकीय शिक्षक सम्मान प्राप्त शिक्षक अनुपमा सिंह किया। इस अवसर पर शिक्षा,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.