धरोहरों और इतिहास से रूबरू होंगे युवा, पांच दिवसीय शिक्षण कार्यक्रम शुरू
कन्नौज, जून 17 -- कन्नौज। युवाओं को जिले की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और पुरातात्विक धरोहरों से परिचित कराने के उद्देश्य से बुधवार को पांच दिवसीय अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मेरा युवा भारत और पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम के तहत प्रतिभागियों को विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों और विभागीय गतिविधियों की जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम के पहले दिन प्रतिभागी युवाओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में लगी विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया, जहां उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी दी गई। इसके बाद राजकीय संग्रहालय में अभिमुखीकरण सत्र आयोजित कर कार्यक्रम की रूपरेखा और उद्देश्यों से अवगत कराया गया। जिला युवा अधिकारी सागर माहेश्वरी ने बताया कि मेरा युवा भारत के माध्यम से युवाओं को विभिन्न विभागों के कार्यों से जोड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.