बाराबंकी, सितम्बर 30 -- सूरतगंज, संवाददाता। सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर 73 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचकर स्थिर हो गया है। नेपाल द्वारा मंगलवार को सुबह से लेकर शाम तक पांच बार में 17.64 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा है। बुधवार से तराई क्षेत्र के हालात और बिगड़ने की संभावना है। वहीं हेतमापुर में नदी की कटान ने तबाही मचा दी है। महंत गुरु नारायण दास की समाधि समेत 13 मकान नदी में समा चुके हैं, जबकि बाबा नारायण दास मंदिर के बरामदे में भी दरारें आ गई हैं। नदी के बढ़ते कहर से ग्रामीणों में दहशत है और कई परिवार सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करने को मजबूर हैं। रामनगर तहसील क्षेत्र के हेतमापुर में सरयू नदी लगातार कटान कर कहर बरपा रही है। सोमवार रात नदी की तेज धार ने करीब 30 वर्ष पुराने महंत गुरु नारायण के समाधि स्थल को नेस्तनाबूद कर दिया। इसके साथ ही रह...