झांसी, जनवरी 22 -- धरा से पाप नष्ट करने को प्रभु लेते हैं अवतार फोटो नंबर 21 महापुराण की आरती करते यजमान। झांसी (समथर), संवाददाता समथर-पीपरी मार्ग पर स्थित आदिशक्ति राजेश्वरी माँ बीजा सेन माता मंदिर परिसर में चल रही भागवत कथा में आस्था उमड़ पड़ी। पं. ऋषभदेव जी महाराज ने कहा कि जब भी धरा पाप बढ़ जाते हैं तो धर्म रक्षा और पाप नष्ट करने को प्रभु अवश्य अवतार लेते हैं। भगवान के अवतार लेते ही सब बंधन स्वयं खुल जाते हैं। बताया, भाद्रपद मास कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि रोहिणी नक्षत्र में भगवान कृष्ण ने जन्म लिया। जब बालक के जन्म होते ही देवकी वसुदेव चिन्ता करने लगे तो आकाशवाणी को सुन वसुदेव जी एक टोकरी में लेकर यमुना पार कर उन्हें नंद बाबा के घर छोड़ आते और वहां जन्मी योगमाया को अपने साथ ले आते हैं। भगवान ने कंस का वध कर धर्म की रक्षा की। वहीं कथा स्थल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.