अल्मोड़ा, अप्रैल 22 -- अल्मोड़ा/रानीखेत, हिटी। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बुधवार को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। जलवायु परिवर्तन व मानवीय दखल से धरती पर पड़ रहे दुष्प्रभावों पर चिंता जताई। पृथ्वी को प्रदूषण मुक्त बनाने का संकल्प लिया। जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान कोसी के इआईएसीपी केंद्र की ओर से हुए कार्यक्रम में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। केंद्र प्रमुख इं. एमएस लोधी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हर क्षेत्र में कार्य करने की जरूरत है।यहां इं. आषुतोष तिवारी, हिमांशु जोषी, डॉ. महेषानंद, डॉ. पुष्कर सिंह आदि रहे। एसएसजे परिसर के भूगोल विभाग में भाषण प्रतियोगिता और पोस्टर प्रतियोगिता हुई। यह भी पढ़ें- पृथ्वी को हरा भरा रखने का लिया संकल्प यहां प्रभारी विभागाध्यक्ष डॉ. दीपक, डॉ. अरविंद सिंह यादव, डॉ. ...