धरा को करें हराभरा : डॉ पूनम तिवारी
आजमगढ़, जून 5 -- आजमगढ़। विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर नारी शक्ति संस्थान द्वारा नगर सहित ग्रामीण इलाकों में पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाया गया। इस मौके पर 151 पौधों का वितरण कर 'वृक्ष धरा के आभूषण हैं, जो करते दूर प्रदूषण है' जैसे नारों के जरिए जागरूकता की अलख जगाई गई। इस मौके पर नारी शक्ति संस्थान की सचिव डा. पूनम तिवारी ने कहा कि वृक्ष धरा के आभूषण हैं। जितना अधिक पृथ्वी पर हरियाली होगी, उतनी ही आगामी पीढ़ियां सुरक्षित और खुशहाल होंगी। इसलिए हम न सिर्फ पौधे लगाएं, बल्कि बड़े होने तक उनकी पूरी देखभाल भी करें। संस्था विगत 16 वर्षों से व्यापक पैमाने पर जागरूक अभियान और पौधारोपण कार्यक्रम संचालित कर रहा है। यह भी पढ़ें- पौधारोपण कर देखभाल का संकल्प लिया नारी शक्ति संस्थान की तरफ से नगर के भंवरनाथ चौराहा एवं नरौली तिराहे पर आम, अमरूद,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.