चित्रकूट, फरवरी 28 -- चित्रकूट। संवाददाता राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत आईडीए अभियान की संयुक्त निदेशक डा विनोद अग्रवाल ने स्थलीय तौर पर हकीकत देखी। उन्होंने शिवरामपुर के रेहुंटिया व पहाडी के बूढा सेमरवार में टीम के कार्यों की जानकारी ल। उन्होंने लोगों को फाइलेरिया से बचाव के लिए जागरूक करने के साथ ही इंकार करने वालों को दवा का सेवन कराया। जिले में अबतक लक्षित 779956 में 617587 लोगों को दवा का सेवन कराया जा चुका है। इस दौरान नोडल अधिकारी डा जीआर रतमेले, जिला मलेरिया अधिकारी लालसाहब सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...