पाकुड़, सितम्बर 8 -- महेशपुर। स्वच्छ भारत अभियान राष्ट्रीय स्तर का अभियान है। जिसका उद्देश्य गलियों, सड़कों व अधोसंरचना को साफ-सुथरा रखना है। यह भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही है। जो कि शहरों व गांवों की सफाई के लिए आरंभ किया गया है। इस अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता कार्यक्रमों को बढ़ावा देना, गलियों व सड़कों की सफाई, देश के बुनियादी ढांचे को बदलना आदि है।

स्वच्छता अभियान की शुरुआत इस अभियान की आधिकारिक तौर पर शुरूआत राजघाट नई दिल्ली में 2 अक्टूबर 2014 को महात्मा गांधी की 145 वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी। पर आमलोगों की सोच में बदलाव न आने के कारण अभियान धरातल पर सफल होती नहीं दिख रही है। 15 सितंबर 2018 से 2 अक्टूबर तक चले, तथा उसके बाद प्रति वर्ष चलाए गए स्वच्छता ही सेवा और स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के तहत प...