धरातल पर नहीं उतारी गई नाली उड़ाही की योजना
गढ़वा, मई 29 -- मझिआंव, प्रतिनिधि। एक माह बाद मानसून आने वाला है समय रहते नालियों की सफाई नहीं की गई तो शहरवासियों को परेशानी हो सकती है । आलम यह है कि नगर पंचायत मुख्यालय में अभी भी हल्की बारिश होने पर भी नाली का पानी सड़क पर आ जाता है । सबसे ज्यादा जल जमाव की समस्या वार्ड नंबर 4 के राधाकृष्ण मंदिर के सामने मझिआंव खुर्द में, वार्ड नंबर 6 के चंद्री स्थित प्रजापति मोहल्ला में, वार्ड नंबर 5 में नई मोहल्ला में जल जमाव अलग-अलग स्थान पर बारिश होने पर समस्या उत्पन्न हो जाती है । नगर पंचायत मझिआंव में कहीं-कहीं नाली पर भी अतिक्रमण कर लिया गया है। उसके कारण अलग-अलग जगह पर जल जमाव की समस्या उत्पन्न हो जाती है। बरसात से पहले जलजमाव की समस्या रोकने के लिए नाली उड़ाही की योजना धरातल पर नहीं उतर पाती हैं।
नालियों की सफाई की आवश्यकता नगर पंचायत में ना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.