लोहरदगा, मई 30 -- लोहरदगा, प्रतिनिधि। स्वच्छ भारत अभियान के तहत लोहरदगा के सभी गांव कागज पर ओडीएफ घोषित हो चुके हैं। सरकारी राशि से घर-घर शौचालय बनाए गए हैं। इसके बावजूद खुले में शौच जारी है। पंचायत और ग्राम स्तर पर ऐसी कोई व्यवस्था नहीं बनी, जो ग्रामीणों को शौचालयों का उपयोग करने और खुले में शौच नहीं करने को प्रेरित करे। स्वच्छता अभियान पर पानी फेरने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जरूरत महसूस की जा रही है। क्योंकि फिर से ग्रामीण क्षेत्र के ज्यादातर नदी-तालाब, जलाशय के आसपास के क्षेत्र खुला शौचालय बन चुके हैं। लोगों की सोच और प्रवृत्ति नहीं बदली जिसके कारण स्वच्छता अभियान में लाखों करोड़ों खर्च और सरकारी कोशिशों पर पानी फिरता नजर आ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...