महोबा, जनवरी 5 -- चरखारी, संवाददाता। संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतों को सुनकर अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि आईजीआरएस और सीएम पोर्टल पर दर्ज मामलों का समय से निस्तारण होना चाहिए। शिकायतों की धरातल पर जांच के बाद शिकायतों का निस्तारण कराया जाए। सोमवार को तहसील में जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी गजल भारद्वाज, पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह ने अधिकारियों के साथ शिकायतों को सुना। अधिकांश शिकायतें राजस्व और पुलिस विभाग से जूड़ी दर्ज की गई। डीएम ने कहा कि शिकायतों का समय सीमा पर निस्तारण कराया जाए जिससे लोगों को दोबारा शिकायतों के लिए न भटकना पड़े। कागजों में नहीं धरातल पर निस्तारण दिखना चाहिए। कहा कि लेखपाल जब भी गांव जाएं तो मुनादी कराई जाए जिससे गांव स्तर की शिकायतों का निस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.