पाकुड़, मई 26 -- सदर प्रखंड कार्यालय परिसर में पीसीसी ढलाई कार्य में अनियमितता बरते जाने की बात सामने आयी है। कार्यस्थल पर पीसीसी ढलाई में इस्तेमाल की जा रही गिट्टी में अत्यधिक मात्रा में धूल पहले से मिली हुई थी। इसके साथ ही, निर्माण में प्रयुक्त होने वाले बालू की गुणवत्ता भी खराब थी। हैरानी की बात यह है कि प्रखंड कार्यालय परिसर जैसी महत्वपूर्ण जगह पर हो रहे इस कार्य की जानकारी जिम्मेदार अधिकारियों को भी नहीं है। जब इस संबंध में सहायक अभियंता जमील अख्तर से दूरभाष पर संपर्क किया गया, तो उन्होंने साफ तौर पर कहा कि उन्हें ब्लॉक परिसर में हो रहे इस कार्य की कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने इस मामले में विभाग की ही कनीय अभियंता सोनी से जानकारी लेने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया। जब कनीय अभियंता सोनी से उनके मोबाइल पर संपर्क साधने का प्रयास किया गया,...