जहानाबाद, मार्च 31 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के धराउत मिडिल परिसर में केशव मेमोरियल फाउंडेशन के द्वारा खेल और संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें धराउत के साथ निकट के स्कूल के छात्रों ने भी भाग लिया। इस प्रतियोगिता में रस्सी कूद, कैरम, लूडो, शतरंज खेलों में छात्रों ने भाग लिया। बच्चे प्रदर्शन करने वाले छात्रों को फाउंडेशन के अध्यक्ष शिव शंकर लाल के द्वारा पुरस्कृत किया गया। कुछ पुरस्कृत छात्रों में रिशु कुमार ,अमरजीत सिह, संजय पासवान, सलोनी कुमारी, अंजली कुमारी ,तनु कुमारी, राजेश पासवान शामिल है। इस मौके पर पूर्व शिक्षक राणेद्र कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश कुमार, शशि डांगी आदि लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.