धरहरा स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत
मुंगेर, जून 14 -- धरहरा, एक संवाददाता। धरहरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर रविवार को चलती ट्रेन से उतरने के दौरान एक महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतका की पहचान सिंघिया पठान टोला निवासी परवेज आलम की 40 वर्षीय पत्नी अफसरी खातून के रूप में हुई है।
घटना का विवरण जानकारी के अनुसार, अफसरी खातून पिछले लगभग दस वर्षों से तलाकशुदा थीं और मायके में रहकर अपने परिवार का भरण-पोषण करती थीं। उनके परिवार में एक पुत्र नवरेज आलम तथा एक पुत्री सानिया खातून हैं। बताया जाता है कि, वह रविवार की सुबह साहेबगंज आम खरीदने गई थीं। वहां से बिक्री के लिए आम लेकर लौट रही थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रामपुरहाट-गया पैसेंजर ट्रेन संख्या 53403 अप से धरहरा स्टेशन पहुंचने के बाद वह सामान उतार रही थीं। कुछ सामान उतार चुकी थीं, जबकि कुछ सामान अभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.