अररिया, फरवरी 2 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। नरपतगंज नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 01 धरहरा गांव में रविवार को 30 वर्षीय महिला की संदेहास्पद मौत की खबर के बाद पूरे क्षेत्र में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर फुलकाहा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले में छानबीन की। इस मामले में पति एवं ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। फुलकाहा थाना पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेज दिया। वहीं सूचना पर फॉरेंसिक टीम को दी घटनास्थल पहुंचकर जांच की। मृतका नरपतगंज नगर पंचायत के वार्ड एक धरहरा निवासी 30 वर्षीय प्रियंका देवी पति अजय कुमार दास बताया जाता है। बताया जाता है कि प्रियंका देवी को दो पुत्र व एक पुत्री है। 2015 में शादी हुई थी। मृतका के मां रेणु देवी का आरोप है कि उसका दामाद ससुराल गांव के आसपास किसी लड़की स...